नशे की लत की वजह से एक युवक ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। लालगंज कोतवाली के जेंवई निवासी रंजीत सरोज (35) सोमवार की सुबह अपने कमरे में गया और फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसको फांसी पर लटका देखा तो अफरतफरी मच गई। फंदे से उसे उतार कर परिजन चिकित्सक के पास ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक रंजीत नशे का आदी था और दिनभर शराब पीकर इधर- उधर घूमता रहता था। शराब की लत की वजह से वह गुमसुम सा रहने लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी युवक आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी निकेत भारद्वाज ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। परिजनों के लिखित दिया है कि नशे की वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।