सीएमओ ने चार सीएचसी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। पट्टी के हरीपुर वरदैता स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएमओ के स्टेनो महेंद्र सिंह के बेेटे नीरज सिंह को सीएमओ ने बेलखनाथ सीएचसी अधीक्षक का प्रभार सौंप दिया है।
वहीं बेलखरनाथ सीएचसी अधीक्षक विकासदीप पटेल को लालगंज के धारूपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो संडवाचंद्रिका में तैनात डॉक्टर सुनील यादव को सीएमओ ने अधीक्षक बना दिया। महिला चिकित्सक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मानधाता पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है।