फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के चिलबिला में बुधवार की सुबह जौनपुर के रहने वाले विजय गुप्ता (30) का शव फंदे से लटका मिला। काम से लौटने पर पत्नी को जानकारी हुई। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

जौनपुर के सिंगरामऊ निवासी विजय गुप्ता करीब पांच साल से चिलबिला बच्चूलाल गली में किराये के मकान में रहता था। उसकी पत्नी सोना गुप्ता मोहल्ले में ही दूसरों के घरों में काम करती है। बुधवार सुबह ही काम पर चली गई। घर पर विजय अपने बेटे व बेटी के साथ सो रहा था।
सुबह नौ बजे सोना घर लौटी तो भीतर से दरवाजा बंद था। जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा तो छत के हुक के सहारे विजय का शव फंदे से लटक रहा था।
सूचना पर चिलबिला चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लगता है।
वहीं, साथियों ने बताया कि विजय आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और काफी परेशान रहता था। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें