कचहरी परिसर में बुधवार को जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों ने की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पुस्तकालय संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि जांच में 54 नामांकन वैध मिले हैं। वहीं, सदस्य पदों के कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। कहचरी परिसर के साथ ही दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता प्रचार में लग गए हैं।
एल्डर कमेटी अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के दो पदों पर सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 10, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद के लिए दो, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।
कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए छह और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 12 उम्मीदवारों का नामांकन वैध मिला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शांतिभूषण त्रिपाठी, पुस्तकालय संयुक्त मंत्री पर अरुण कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान जूनियर बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के अध्यक्ष के अलावा सदस्य जगत बहादुर सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, रफीक खां, राधेश्याम मिश्र, प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी, न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता परमानंद मिश्र शामिल रहे।