फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में महिला ने लगाई फांसी, मौत

Sat, 31 Oct 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र केे फुलवरिया गांव में शुक्रवार की देर शाम एक महिला ने संदिग्ध दशा में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से घर में मातम छा गया। वहीं क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

फुलवरिया गांव निवासी अशर्फीलाल पुत्र रामस्वरूप की शादी दस वर्ष पहले मिथिलेश (25) के साथ हुई थी। उसके दो बेटी व एक बेटा है। शुक्रवार की देर शाम घर पर उसकी मां और पत्नी थी। बताया गया कि उसकी पत्नी किसी काम से घर के अंदर गई। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में गई तो उसे फांसी पर झूलते देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुन आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेटी के मौत की खबर सुन मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि अभी तक महिला की मौत का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें