फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश से छह डिग्री गिरा पारा, पर उमस ने बढ़ाई बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण जिले में दो दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। लगातार दो दिनों से हो रही छिटपुट बारिश से तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को आसमान में बादल के डेरा डालने के बावजूद धूप का असर बना रहा। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी ने सताया। पसीने से तरबतर लोग कूलर और एसी का सहारा लेते नजर आए। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि दो से तीन दिनों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। जिले में करीब एक सप्ताह से मौसम से तेवर तल्ख थे। तापमान का पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था। लगातार दो दिनों तक हुई बारिश ने थोड़ी बहुत राहत जरूर दी, लेकिन मौसम में उमस बरकरार है। जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश होती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इनसेट
बारिश से स्टेशन मार्ग हुआ जलमग्न
बीरापुर। रानीगंज के सुवंसा इलाके में मंगलवार की दोपहर हुई बारिश ने गौरा स्टेशन मार्ग को जलमग्न कर दिया। जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई राहगीर जलभराव की चपेट में आकर गिरकर घायल भी हो गए। वहीं, सुवंसा नगर पंचायत जल निकासी की व्यवस्था नहीं कर सका है। जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें