फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मिठाई दुकानदार संग चचेरे भाई को मारी गोली, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
नगर कोतवाली के बिहारगंज में गोली लगने से घायल व्यापारी मुकेश से घटना की जानकारी लेते एसपी डाॅ.अ
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मामूली विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। इसके बाद मिठाई दुकानदार व चचेरे भाई को गोली मार दी गई। बीच बचाव करने दौड़े परिजनों पर भी हमला किया गया। लाठी-डंडे के साथ पथराव भी हुआ। दिनदहाड़े फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना स्थल पर एसपी भी पहुंचे और मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में सोमवार की रात ई- रिक्शा चालक और हार्डवेयर दुकानदार मस्सन के भाई सोनू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद सुलझाने के दौरान मिठाई कारोबारी मुकेश जायसवाल ( 30) व सोनू के बीच विवाद हो गया था।
विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मंगलवार को सोनू दुकान पर काम करने वाले के साथ पहुंचा। दुकान खोलते ही मुकेश से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बाइक व बोलेरो से करीब दर्जन भर लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

हमलावरों ने पहुंचते ही मुकेश पर हमला कर दिया। उनके बीच पथराव भी होने लगा। तभी गोली लगने से मुकेश व उसका चचेरा भाई अमित जायसवाल (23) घायल हो गए। वहीं, बीच बचाव करने पहुंचे दिलीप उर्फ टिंकू (32) और उनके पिता पर पप्पू जायसवाल पर भी आरोपियों ने डंडे से हमला किया।
दिनदहाड़े हमलावरों की दबंगई से बाजार में दहशत फैल गई। आक्रोशितों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हालांकि मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर घायलों से अस्पताल में पूछताछ के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित के परिवार से पूछताछ के बाद बाजार के लोगों से जानकारी ली।
वहीं, स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव की टीम से बिहारगंज की घटना के मुख्य आरोपी ककरहा निवासी मस्सन व पूरे भरत निवासी इरशाद गड़ई चकदेइया के पास मुठभेड़ हो गई। कार से भाग रहे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भाग रहे मस्सन के पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। शाम को भदोही बाग में पुलिस की मुठभेड़ ककरहा निवासी रियाज से हो गई। पुलिस की गोली से रियाज घायल हो गया। उसे भी मेडिकल कॉलेज लाया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि घटना में शामिल तीन आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। दो के पैर में गोली लगी है। बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

नगर कोतवाली के बिहारगंज में गोली लगने से घायल व्यापारी मुकेश से घटना की जानकारी लेते एसपी डाॅ.अ

नगर कोतवाली के बिहारगंज में गोली लगने से घायल व्यापारी मुकेश से घटना की जानकारी लेते एसपी डाॅ.अ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें