फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धूप ने झुलसाया, सड़काें पर सन्नाटा

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से बचने का प्रयास करतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
जिले में गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को लू व गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बुधवार को गर्मी ने अपने तेवर और तल्ख किए। दोपहर में आसमान से आग बरसी। सड़कें सूनी रहीं। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। भीगे नजर आए। पेड़ों की छांव व सड़क किनारे ठेलों पर लोगों ने जूस व पानी पीकर गला तर किया। दोपहर में प्रमुख सड़कें सूनी नजर आईं। जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी व लू का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों से दोपहर 12 से शाम चार बजे तक घर से न निकलने की अपील की गई है।

चिलचिलाती धूप से बचने का प्रयास करतीं युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें