जिले में बुधवार को आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से सर्दी बढ़ गई। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री व न्यूनतम में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पूरे दिन लोग अलाव के आगे बैठे नजर आए। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कोहरा व आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।
बादलों के बीच सूरज नहीं निकलने से बुधवार को पूरे दिन गलन रही। कचहरी परिसर में वादकारी व अधिवक्ता अलाव के सामने जुटे रहे।मंगलवार के सापेक्ष बुधवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में हुए उतार चढ़ाव के बीच सर्दी ने लोगों को कंपकंपाया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।