फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 18 Feb 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सकरौली मादूपुर स्थित अंजना पालीटेक्निक के इलेक्ट्रिकल विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र योगेंद्र प्रताप सिंह यादव (19) ने बुधवार को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्र के कमरे से मिली डायरी की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र के सराय कस्तुरिया निवासी योगेंद्रप्रताप सिंह यादव पुत्र उमाशंकर यादव अंजना पालीटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह सकरौली निवासी गिरिजा मौर्य के यहां दो वर्ष से किराए पर कमरा लेकर रहता था। 14 फरवरी को वह इलाहाबाद स्थित अपने घर से लौटा। महाशिवरात्रि पर्व के चलते मंगलवार को कॉलेज बंद था। इस वजह से अपने साथियों के साथ घूमने भी गया था। रात दस बजे के आसपास उसने अपने कमरे में मफलर के सहारे फांसी लगाकर जीवनलाला समाप्त कर ली।

 बगल रहने वाला सहपाठी उसे खोजते हुए पहुंचा तो कमरे का नजारा देख दंग रह गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मोहनगंज चौकी प्रभारी के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी पर बुधवार को मृत छात्र का भाई भानु प्रसाद भी पहुंच गया। मगर आत्महत्या की कोई खास वजह बता पाने में असफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें