फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की टक्कर से टेंपो सवार घायल

Tue, 17 Feb 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेन की टक्कर से टेंपो सवार दो लोग घायल हो गए। सांगीपुर इलाके में बाइक सवार तीन श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी चौराहे पर सोमवार की रात क्रेन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार पवन गौड़ (22) पुत्र पप्पू, मोनू (23) पुत्र रमाशंकर निवासी खुशखुशवापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी एसएम कासिम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बीच शहर कोतवाल और सीओ सिटी भी पहुंच गए। क्रेन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

दूसरी ओर उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे वंशी निवासी गुड्डू (26) पुत्र रामेश्वर अपने पड़ोसी बालकिशन (18) पुत्र बद्रीप्रसाद व रिश्तेदार दिनेश (32) पुत्र हुबलाल निवासी जमालपुर हरैया थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली के साथ मंगलवार की भोर में घुइसरनाथ धाम दर्शन पूजन करने जा रहा था। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देऊम चौराहे के करीब बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। लोगों ने सभी को समाजवादी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर की खोजबीन करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें