फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में ढीली पड़ी कोरोना की रफ्तार

विज्ञापन
The speed of Corona lying loose in pratapgarh - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
देशभर में भले ही कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन जिले में इसकी रफ्तार ढीली पड़ गई है। बीते सप्ताह भर से कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। इसकी वृद्धि दर घटी है। पहले जिले में लिए गए सैंपल में 8 से 10 फीसदी की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आ रही थी। अब टेस्टिंग बढने के बाद महज एक से डेढ़ प्रतिशत ही संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी कोरोना महामारी से प्रदेश के कई बड़े शहर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, नोएडा, वाराणसी समेत बड़े शहरों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। कोरोना महामारी के इस फैलाव के बीच जनपद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
यहां मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। जिला प्रशासन की ओर से शासन को भेजे जाने वाले आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। जिले में कोरोना की वृद्धि दर लगातार कम हो रही है। पिछले माह मई व जून में प्रतिदिन लिए जाने वाले सैंपल में 8 से 10 फीसदी पाजिटिव केस मिल रहे थे। एक दिन में बीस संक्रमित भी मिले थे। इससे जिले में हॉटस्पाट की संख्या 43 तक पहुंच गई थी। वहीं अब पाजिटिव केसों की संख्या घटकर एक से डेड़ प्रतिशत पर आ गई है। यह हालत तब है जब कोरोना का गढ़ बन चुके मुंबई, अहमदाबाद, सूरत व दिल्ली जैसे बड़े शहरों से सवा लाख से अधिक प्रवासी लॉकडाउन के दौरान जनपद में आए हैं। दूसरा महत्पूर्ण पहलू यह है कि पहले जांच कम हो रही थी। 50 से 100 के बीच में सैंपल ही लिए जा रहे थे। अब टेस्टिंग बढ़ी है। बीते सप्ताह भर से प्रतिदिन 250 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सप्ताह भर के भीतर कोरोना की जांच रिपोर्ट पर एक नजर
दिनांक जांच के लिए भेजे गए सैंपल प्राप्त रिपोर्ट पाजिटिव निगेटिव
1 जुलाई 305 565 1 564
2 जुलाई 356 303 5 298
3 जुलाई 290 26 1 25
4 जुलाई 288 307 2 305
5 जुलाई 303 308 2 306
6 जुलाई 280 305 0 305
7 जुलाई 263 237 0 237
अब तक 8279 का लिया सैंपल, 937 रिपोर्ट का इंतजार
प्रशासन की ओर से मंगलवार तक 8279 कोरोना संदिग्धों की जांच कराई जा चुकी है। इनमे से मात्र 123 ही पाजिटिव मिले हैं। हालांकि अभी भेजे गए नमूनों में से 937 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन जिले में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण को रोकने के प्रयास में लगातार काम करता रहा। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के अलावा नियम तोडने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
इसका नतीजा है कि पिछले कई दिनों से संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आई है। जिले में अब तक 123 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 8279 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 7342 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। 937 लोगों की रिपोर्ट अभी रुकी हुई है। वहीं 106 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। मंगलवार तक जिले में एक्टिव केस सिर्फ नौ बचे थे।
एक माह पहले जिले से प्रतिदिन करीब 50 से 80 लोगों का सैंपल भेजकर जांच कराई जाती थी। शासन के निर्देश पर संदिग्ध लोगों का अधिक सैंपल जांच के लिए प्रतिदिन भेजा जा रहा है। आगे और भी जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। अब संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर एक से डेढ़ फीसदी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

डा. अरविंद श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें