फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से फालोअर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश पर घर आए फालोअर की नदी में डूबने से मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। जेठवारा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कैलहा निवासी राजेंद्र कुमार कोरी (43) वाराणसी जनपद में पुलिस विभाग में फालोअर के पद पर कार्यरत थे। कुछ दिनों पहले वह घर आए थे। मंगलवार की शाम वह शौच के लिए लोनी नदी में बोतल में पानी लेने गए थे।
विज्ञापन

पानी भरने के दौरान वह नदी में गिरकर डूबने लगे। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग नदी में कूद पड़े। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। आननफानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा रही कि मृतक फालोअर को लापरवाही के चलते बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि इसकी पुष्टि परिवार के लोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें