फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: थमी शहनाई की गूंज, एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

विज्ञापन
बलीपुर मां दुर्गा मंदिर पुजारी आलोक ऋृ​षिवंश।
विज्ञापन
17 मई रविवार से शुरू हो रहे पुरुषोत्तम मास (खरमास) के कारण अब एक माह तक शादी-विवाह नहीं होंगे। शुक्रवार से 15 जून तक विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन

आचार्य आलोक ऋृषिवंश के अनुसार, शुक्रवार को अश्विनी नक्षत्र होने के कारण विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है, जबकि 16 मई को अमावस्या तिथि के कारण शुभ लग्न नहीं है। 17 मई से खरमास या पुरुषोत्तम मास शुरू हो रहा है, जो 15 जून तक चलेगा। 21 जून से फिर से विवाह व मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास में विवाह व मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। पंचांग के अनुसार ऐसा अवसर लगभग तीन साल बाद आता है। इस दौरान पूजा-अर्चना व अनुष्ठान का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर पूड़ी व हलवा का भोग लगाते हैं। सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक शुभ माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें