फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल को खून देकर सिपाही ने बचाई जान

विज्ञापन
संग्रामगढ़ में घायल को खून देता संग्रामगढ़ थाने का सिपाही। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर के मुराइन का पुरवा में बीते बुधवार को नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल अनिल कुमार सरोज पुत्र विजय को इलाज के लिए सीएचसी संग्रामगढ़ भेजा।
विज्ञापन

गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने अवसानगंज चौकी पर तैनात सिपाही हरिमोहन को उसके साथ भेजा। वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने बताया कि घायल का अधिक खून बह जाने के कारण तुंरत खून की आवश्यकता है। यह सुनकर परिजन परेशान हो गए तभी साथ गए सिपाही हरिमोहन ने एक युनिट खून और चार यूनिट प्लाज्मा देकर घायल की जान बचाई। क्षेत्रवासियों में सिपाही के सराहनीय कार्य की खूब चर्चा रही।
आधार सत्यापन को रखा कंप्यूटर प्रिंटर सहित अन्य सामान बीआरसी से गायब
बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं के लिए आधार कार्ड सहित अन्य अन्य कार्यों के सत्यापन के लिए कंप्यूटर लगाया था। इन दिनों कंप्यूटर गायब हो गया है। शिक्षकों, शिक्षामित्रों के आधार सत्यापन के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र बहोरीकपुर में लगाए जाने के लिए यह सेट भेजा गया था। सप्ताहभर बीत जाने के बाद भी ब्लॉक संसाधन केंद्र बहोरीकपुर में आधार पंजीयन तथा सत्यापन का कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया।
विज्ञापन

इससे छात्र-छात्राओं के आधार पंजीयन तथा शिक्षकों-शिक्षामित्रों के आधार सत्यापन में परेशानी हो रही है। दबी जुबान से शिक्षकों का कहना है कि बीएसए प्रतापगढ़ को अपना करीबी रिश्तेदार बताने वाला एक शिक्षक ही आधार किट उठा ले गया है। वह संसाधन केंद्र से 32 किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ बाजार में जनसेवा केंद्र से पैसा कमाने में जुटा है। एबीएसए बाबागंज इमरान अहमद ने बताया कि दोनों आधार किट शिक्षक दिनेश यादव और अतुल सोनकर को रिसीव कराई गई है। जल्द ही संसाधन केंद्र पर आधार कार्ड सत्यापन और पंजीयन का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें