फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने पीछा कर रहे युवक को मारी गोली

Sun, 25 Jul 2021 11:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पट्टी के लौव्वार में गोली लगने से घायल युवक सुनील को सीएचसी से रेफर मेडिकल कालेज ले जाते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पिस्टल सटाकर बाइक लूटकर भागते समय बदमाशों ने पीछा कर रहे युवक को गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के उड़ैयाडीह तिराहे के करीब रविवार की रात करीब आठ बजे विद्युत उपकेंद्र के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बनी के रहने वाले धीरज सिंह को पिस्टल सटाकर उनकी बाइक लूट ली। बाइक लूटने के बाद बदमाश लौवार की ओर भागने लगे। कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल भराकर निकले अतुल कुमार सिंह से पेट्रोल का डिब्बा छीन लिया। यह देख अतुल शोर मचाने लगे। तभी वहां मौजूद सुनील सिंह (40) निवासी बनी पहुंच गए। उसकी बात सुनने के बाद बाइक पर उसे बैठाकर बदमाशों के पीछा करने लगे।


सुनील बदमाशों का पीछा करते हुए पूरे चिरंजीव लौवार नहर के करीब पहुंचे। पकड़े जाने के भय से बदमाश चलती बाइक से फायरिंग करने लगे। इस दौरान गोली सुनील के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह बाइक समेत नीचे गिर पड़े। बाइक पर पीछे बैठे कृष्ण कुमार के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले।

विज्ञापन

घायल सुनील को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। वहां से डाक्टरों ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। यहां भी प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्घिवेदी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। गोली लगने से घायल की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें