फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या कर फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
हथिगवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भाई की हत्या कर फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकुरीदशरथपुर गांव निवासी सूर्यपाल यादव (60) पुत्र कड़ेदीन तीन भाई थे। सबसे बड़े बुधई व छोटा भाई राजेंद्र यादव है। सूर्यपाल यादव की शादी हुई थी, लेकिन पत्नी घर नहीं आई।
इसके चलते वह अपने छोटे भाई राजेंद्र यादव के साथ रहते थे। राजेंद्र ने भी अपनी पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया था। बीते तीन अक्तूबर को किसी बात को लेकर सूर्यपाल व राजेंद्र यादव में विवाद हो गया। इस पर राजेंद्र ने सूर्यपाल को लाठी से पीटकर मार डाला। उसकी मौत होते ही राजेंद्र मौके से भाग निकला। इसकी जानकारी होने पर बड़े भाई बुधई ने राजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र के फरार होने पर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने उसे अहिबरनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें