फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेख दुरुस्त न मिलने पर राजस्व मंत्री ने तहसीलदार को लगाई फटकार

विज्ञापन
रानीगंज तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व विभाग मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने बुधवार को सदर और रानीगंज तहसीलों का निरीक्षण कर हकीकत देखी। राजस्व विवादों का समय से निपटारा न होने पर नाराजगी जताई। सदर तहसील में अभिलेखों के व्यवस्थित न मिलने पर तहसीलदार को फटकार लगाई। वहीं रानीगंज तहसीलदार भी मंत्री के सवालों का जवाब नहीं दे पाएं। उन्होंने खाली पड़े न्यायिक अधिकारियों के पद अविलंब भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में राजस्व और चकबंदी विभाग के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करके शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन सामान्य के प्रति संवेदनशील रहे, विवाद संबंधी प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण कराएं।
दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दी जाए। शासन से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों का अवश्य मिले। चकबंदी मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता न बरती जाए। बैठक में एडीएम सुनील कुमार शुक्ला सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
सदर तहसील में लेखपाल संघ के प्रांतीय महासचिव ऐनुल हसन ने राज्यमंत्री से मिलकर पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। कानूनगो की तैनाती और राजस्व लेखपालों का नाम परिवर्तित कर उपराजस्व निरीक्षक किए जाने की मांग की है। संघ के लोगों ने वेतन विसंगति दूर करने की भी मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें