फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों सहित 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को कोहड़ौर इलाके में रुके जमातियों समेत 25 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है। रानीगंज के नरसिंहगढ़ के बाद डेरवा के सबलगढ़ में मिले जमातियों का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा था। इनमे से तीन नरसिंहगढ़ तो तीन सबलगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। इससे स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत बढ़ गई थी। शहर से सटे कादीपुर में क्वारंटीन किए गए जमातियों के साथ ही संत अंथोनी में रखे गए बाहरी लोगों का सीएमओ ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी टीम अलर्ट रही। सूचना पर कोहड़ौर पहुंची। यहां पता चला कि मस्जिद में जमाती रह रहे हैं। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव के आदेश पर टीम ने शुक्रवार को कोहड़ौर समेत पास-पड़ोस के गांवों के 25 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा। रविवार को एसआरएन से जांच रिपोर्ट आई। सीएमओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट राहत भरी है। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सभी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें