फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए भेजे गए 18 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 18 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली है। रानीगंज के नरसिंहगढ़ के बाद डेरवा के सबलगढ़ में कोरोना के मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग परेशान हो गया था।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर सीएमओ ने तीन दिनों पहले शहर से सटे कादीपुर में रुके जमातियों सहित 18 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। शनिवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 25 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए एसआरएन भेजा है। रविवार को जांच रिपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विकासखंड सदर के सरायसागर, सराय बहेलिया, कोहड़ा, बहलोलपुर, कोपा आदि ग्राम सभाओं में प्रधानों ने गांव की नालियों में ब्लीचिंग पाउडर के साथ ही प्रेशर मशीन से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। शनिवार को ग्राम प्रधान सराय सागर भीम सिंह ने गौरी का पुरवा यादव बस्ती में संक्रमण की रोकथाम के लिए जगह-जगह छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें