फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब बनी सड़क पर पलटने से बची रोडवेज बस

Wed, 28 Jan 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाहाबाद से सुल्तानपुर राजमार्ग पर जोगापुर में जानलेवा गड्ढे बरसात के चलते तालाब में तब्दील हैं। बुधवार को इलाहाबाद की तरफ से सवारी ले कर आ रही प्रतापगढ़ डिपो की रोडवेज बस पलटने से बच गई। बस में बैठे सवारियों के होश उड़ गए। गेट पर पटरा लगा कर किसी तरह सवारियों को सुरक्षित बस से निकाला गया। उपेक्षा का यही हाल रहा तो किसी भी दिन इस मार्ग पर बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


शहर के जोगापुर से होते हुए इलाहाबाद से सुल्तानपुर राजमार्ग गया है। जोगापुर के पास राजमार्ग पर जानलेवा गड्डे हो गए हैं। बारिश की वजह से उन गड्ढों में पानी भर जाने से तालाब जैसी स्थिति बन गई हैं। जिससे यात्रियों की जान खतरे में है। दोपहर में इलाहाबाद से सवारी ले कर रोडवेज की बस प्रतापगढ़ आ रही थी।

जोगापुर के पास सड़क पर गड्ढे में बस का बायां पहिया दलदल में धंस गया। बस तिरछी हो गई। बस के तिरछी होते ही उसमें बैठे यात्रियों का होश उड़ गया। ये तो गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई। लोगों ने पटरा की व्यवस्था की। गेट पर पलटा लगा कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लोगों का कहना है कि किसी भी दिन इन गड्ढों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें