फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी के लिए तरसे लोग

Wed, 28 Jan 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रामलीला मैदान व मीराभवन का विद्युत ट्रांसफार्मर जलने के कारण कई मोहल्लों के लोग पानी व बिजली की समस्या से जूझ रहें हैं। स्थिति यह कि लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। कुछ जगह नगर पालिका के टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। देर शाम तक जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। बिजली न होने से पानी टंकी की मोटर नहीं चल पा रही। मोटर न चलने से शहर के अजीतनगर पड़ाव वार्ड व सदर चौराहा, तेलिया चौराहा सहित कई मोहल्लों में पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन


पानी के लिए हैंडपंपों पर सुबह शाम ही नहीं दोपहर के वक्त भी बाल्टी व डिब्बा लिए लोग पानी भरने के लिए बारी का इंतजार कर रहे हैं। सदर चौराहा व तेलिया चौराहे पर नगर पालिका के टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। नगर पालिका में पानी का पटल देख रहे बाबू महेश तिवारी कहते हैं कि ट्रांसफार्मर की खराबी से यह समस्या उत्पन्न हुई है। बिजली मिलते ही समस्या दूर हो जाएगी। उधर एक्सईएन ओपी मिश्र का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी नहीं थी। कल ट्रांसफार्मर चेक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें