18,33,312 मतदाता आज चुनेंगे प्रतापगढ़ का सांसद, 1902 बूथों पर होगा मतदान
सुरक्षा :
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ, पीएसी और पंजाब पुलिस का पहरा रहेगा
व्यवस्था:
पांच विधानसभा क्षेत्रों को 23 जोन और 160 सेक्टरों में बांटा गया, सबसे ज्यादा 437 बूथ विश्वनाथ गंज में
अपनी दावेदारी मजबूत बताने के लिए प्रत्याशियों ने जो कुछ कहा, जनता ने धैर्य से सुन लिया है। आज किसी एक को चुनने का वक्त है। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 18,33,312 मतदाता आज अपना सांसद चुनेंगे। 1902 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से सभी बूथों पर दो-दो ईवीएम लगाई गईं हैं।
प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए पांच विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार देर शाम तक अफसर तैयारियों में व्यस्त रहे। सदर, पट्टी, रानीगंज, रामपुर खास, विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्रों के 1902 बूथों पर मतदान के लिए दो-दो ईवीएम लगाई गईं हैं। दोनों ईवीएम के जोड़ने के बाद ही मशीन चालू होगी। वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट एक-एक ही लगेगी।
जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पांच विधानसभा क्षेत्रों को 23 जोन और 160 सेक्टरों में बांटा गया है। विश्वनाथगंज विधानसभा में सबसे अधिक 437 बूथ बनाएं गए हैं, जबकि सबसे कम रामपुरखास में 339 बूथ हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील 248 बूथों पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।
विधानसभा का नाम सेक्टर बूथों की संख्या
रामपुरखास 27 339
विश्वनाथगंज 37 437
प्रतापगढ़ 31 377
पट्टी 33 400
रानीगंज 32 349
0 जोन की संख्या -23
0 सेक्टर की संख्या160
0 मतदेय स्थल1230
0 बूथों की संख्या -1902
0 क्रिटिकल बूूथ 248
0 वेबकास्टिंग 1101