फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सात वर्ष नहीं चला सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा

Sat, 23 Sep 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में तीन घंटे चली पंचायत में मतभेद नही सुलझने पर दंपती ने अलग-अलग रहने का निर्णय ले लिया। सात जन्मों तक रिश्ता निभाने का संकल्प सात वर्षों तक नहीं चल सका। थाने में लिखित समझौते के बाद दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए।
विज्ञापन

सांगीपुर के तारापुर पहाड़पुर निवासी उदित वर्मा की पुत्री पिंकी उर्फ पिंका का विवाह 2016 में देऊम पूरब निवासी शिव कुमार वर्मा से हुआ था। विवाह के दो वर्ष बाद से ही पति-पत्नी में मतभेद के बाद विवाद शुरु हो गया। धीरे-धीरे रिश्ते में दोनों में दरार बढ़ती गई। सप्ताह भर पहले पत्नी ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी।
शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाकर परिजन तथा उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्षों में घंटों चली पंचायत के बाद भी दंपती एक साथ रहने को राजी नहीं हुए। आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में दंपती ने अपनी सहमति से अलग होने का समझौता पत्र लिखा।
विज्ञापन

सांगीपुर एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि दंपती ने अपनी इच्छा से अलग रहने का फैसला लिया है। अपने-अपने अधिवक्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने लिखित समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें