फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 10 एमबीए के ट्रांसफॉर्मर लगने से दूर होगा बिजली कटौती का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज विद्युत वितरण खंड के धारूपुर व रानीगंज अजगरा उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। यहां पांच मेगावोल्ट एम्पीयर (एमबीए) ट्रांसफॉर्मर को बदलकर 10 एमबीए किया जाएगा। इससे 200 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के संकट से छुटकारा मिलेगा। क्षमता वृद्धि में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर बदलने के चलते सभी फीडरों से जुड़े गांवों में सुबह नौ से रात नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

बीते साल नवंबर में बिजली विभाग ने दोनों उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा था। बजट स्वीकृत होने के बाद क्षमता वृद्धि का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू होगा। एसडीओ लालगंज शुभम गर्ग ने बताया कि धारूपुर व रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि के बाद दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 200 गांवों के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें