फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बंदी की रिपोर्ट दिखाए बगैर लौट गए बंदीरक्षक, नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी अनुराग आर्य। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बीमार बंदी की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाए बगैर बंदीरक्षक उसे लेकर जेल लौट गए। इससे नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

जिला जेल में बंद सुलतानपुर जनपद के लंभुआ थाना के गरैए गांव निवासी सुरेश चौहान पुत्र लालचंद्र की तबीयत खराब है। बंदीरक्षक शुक्रवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर इम्तियाज को दिखाया।
उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद बंदीरक्षक रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाए बगैर बंदी को लेकर जेल लेकर चले गए। इससे नाराज परिजन हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान जेल में खलबली मच गई। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बैरकों की स्थिति, अभिलेख व मूलभूत व्यवस्थाओं जैसे बिजली, पेयजल, प्रकाश, रहने की व्यवस्था आदि की हकीकत देखी। इस दौरान जगह-जगह पर अव्यवस्था मिली।
उन्होंने कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। कोविड-19 महामारी से बचाव/रोकथाम के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें