फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना संक्रमित गल्ला व्यवसायी ने तोड़ा दम, 15 नए संक्रमित

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कोरोना मरीजों को बोगी को बनाया गया आइसोलेशन कोच। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना से जिले में एक और मौत हो गई है। पट्टी कस्बे के गल्ला व्यवसायी ने इलाज के दौरान प्रयागराज के एसआरएन में दम तोड़ दिया। उधर, शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर 15 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

शहर में तीन, रानीगंज में दो और कुंडा में चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।
पट्टी कस्बे का 45 साल का युवक दयाराम डिग्री कॉलेज के सामने गल्ले का व्यापार करता था। उसे 25 नवंबर को सीने में जकड़न और खांसी की समस्या होने पर परिजन प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गए।
चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार परिवार को नहीं दिया गया। यह कोरोना से जिले में 55वीं मौत है।
विज्ञापन

बेल्हा के लोगों को नहीं पड़ी आइसोलेशन कोच की जरूरत
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने आइसोलेशन रैक प्रतापगढ़ जंक्शन पर खड़ा करा दिया था। हालांकि इसकी जरूरत नहीं पड़ी। रेलवे बोर्ड ने प्रतापगढ़ जंक्शन पर 10 कोच के आइसोलेशन रैक को पांच नंबर लाइन पर रोक रखा है। जरूरत पड़ने पर इसमें मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें