फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहीद की पत्नी और बेटे को पुलिस ने थाने में रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में आम तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने शहीद की पत्नी व बेटे को पीटकर घायल कर दिया। वहीं, पुलिस कार्रवाई के बजाय पीड़ित मां-बेटे को ही घंटों थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर बरई गांव निवासी देवनारायण त्रिपाठी सीआरपीएफ में थे। वह वर्ष 2016 में त्रिपुरा के अगरतला में शहीद हो गए थे। घर पर पत्नी बीना देवी व बेटा सचिन रहता है। बड़ा बेटा नितिन पिता की शहादत के बाद सीआरपीएफ में नौकरी करने लगा। छोटा बेटा सचिन बीएचएमएस की पढ़ाई कर रहा है।
रविवार की शाम करीब तीन बजे परिवार के कुछ लोग बाग में आम तोड़ रहे थे। बीना देवी के मना करने पर विपक्षी गाली गलौज करने लगे। सचिन के विरोध पर विपक्षियों ने लाठी, डंडे से हमला कर दिया। लाठी, डंडे के हमले से दोनों घायल हो गए। शाम करीब पांच बजे थाने पहुंचे मां-बेटे को पुलिस जांच के नाम पर शाम सात बजे तक रोके रखा। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें