फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्टंटबाजी व रील बनाते मिले बाइकर्स तो लगेगा पांच हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस अब स्टंटबाजी व रील बनाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। सड़क पर स्टंटबाजी करते पकड़े गए तो अब पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी देना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग व यातायात पुलिस भी विशेष प्रयास कर रही है। इसी के तहत अब उन बाइकर्स पर शिकंजा कसने की तैयारी है, जो बाइक पर स्टंटबाजी कर अपने लिए तो मार्ग दुर्घटना की संभावना तो बढ़ाते ही हैं, दूसरे राहगीरों के लिए खतरा बनते हैं। अब अगर नियमों का उल्लंघन करते बाइकर्स रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं तब भी वह जुर्माने के दायरे में आएंगे।
चार माह में 68 लोगों ने गंवाई जान
जनपद में चार माह के भीतर 68 लोगों की जान चली गई। हाईवे समेत दूसरी सड़कों पर 232 हादसे हुए हैं। जिसमें से 157 लोग घायल हुए हैं। अयोध्या- प्रयागराज व लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हुए हादसों में एक साथ तीन से आठ लोगों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन



बोले अफसर
सड़कों पर स्टंट करते हुए रील बनाने वालों पर सख्ती की जा रही है। ताकि हादसों में कमी लाई जा सके। बार-बार मनमानी करने वालों पर 20 हजार जुर्माना लगाया जाएगा। - सत्येंद्र सिंह, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें