फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन से 24 घंटे मिलेगी आक्सीजन

Tue, 10 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल में निजी चिकित्सालयों जैसी सुविधा देने की कवायद की जा रही है। अब पाइप लाइन से 24 घंटे आक्सीजन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पाइप लाइन लगाई जा रही है। साथ ही बिस्तर के पास ही उपकरण भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाएं अब जिला अस्पताल में भी कुछ दिनों बाद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग इन दिनों मरीजों की सुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं कर रहा है। जरूरत पड्ने पर पहले मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए एक सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता था।

एक साथ कई लोगों को जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं हो पाती थी। इन दिनों जिला अस्पताल के सर्जिकल, मेडिकलऔर  चिल्ड्रेन वार्ड में मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। अस्पताल के सभी वार्ड में पाइप लगाई जा रही है। दो बेड के बीच एक बोर्ड लगाया जा रहा है। इससे ऑक्सीजन गैस के लिए कनेक्शन होगा। इससे 24 घंटे ऑक्सीजन मिलेगा।
विज्ञापन


सिलेंडर की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह सभी बेड के पास एक मॉनीटर और पल्स आप्सीमीटर भी लगाया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों की पल्स आदि का पता चलता रहेगा। हालांकि अभी ये मशीनें आई नहीं हैं। बताया जा रहा है कि दो से तीन माह में सभी बेड के पास मशीन लग जाएगी।  सीएमएस एसी त्रिपाठी का कहना है कि ऑक्सीजन के लिए पाइप लगाई जा रही है। जल्द ही मरीजों को समय पर आक्सीजन मिलेगा। दो से तीन माह के अंदर मॉनीटर और पल्स ऑप्सीमीटर भी सभी बेड के पास लग जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें