फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाशंकर शुक्ल के सिर बंधा अध्यक्षी का ताज

Tue, 10 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ के  चुनाव में रमाशंकर शुक्ल अपने प्रतिद्वंदी बृजेश प्रताप सिंह को 242 मतों से पराजित कर अध्यक्ष का सेहरा अपने सिर बांधने में सफल रहे। रमाशंकर शुक्ल को 374 मत मिले, जबकि बृजेश प्रताप सिंह को 132 मतों से संतोष करना पड़ा। जिलामंत्री के तीन उम्मीदवारों में विनय सिंह ने सर्वाधिक  411 मत हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। शाम लगभग चार बजे परिणाम आते ही अध्यक्ष और मंत्री के समर्थक खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के हादीहाल में सुबह नौ बजे से प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद के लिए रमाशंकर शुक्ल और बृजेश प्रताप सिंह ने आवेदन किया, जबकि जिलामंत्री पद के लिए विनय कुमार सिंह, प्रभाकरनाथ पांडेय और मनोज पांडेय मैदान में थे। तीन बजे तक हुए मतदान में सभी 506 डेलीगेट ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमाशंकर शुक्ल को 374 मत मिले, जबकि बृजेश प्रताप सिंह के खाते में सिर्फ 132 मत आए। जिलामंत्री पद के लिए विनय कुमार सिंह को सबसे अधिक 411 मत मिले। दूसरे प्रत्याशी प्रभाकरनाथ पांडेय को 62 और मनोज कुमार पांडेय को 31 मत मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए।  कोषाध्यक्ष पद पर एक मात्र दावेदार राजेश चंद्र पांडेय को निर्विरोध घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद प्रांतीय संयुक्त मंत्री और इलाहाबाद शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी नरेश चंद्र शुक्ल, अर्चना मिश्र ने अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी रमाशंकर शुक्ल, जिलामंत्री विनय सिंह, कोषाध्यक्ष राजेशचंद्र पांडेय को प्रमाणपत्र वितरित किया। परिणाम की घोषणा होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थक खुशी से झूम उठे। हादीहाल से बाहर निकलते ही शिक्षक साथियों ने माला पहनाकर गर्मजोशी से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें