फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मां ब्रह्मचारिणी के जयकारे से गूंजे पंडाल

विज्ञापन
कटरा मेंदनीगंज ​स्थित मां शीतला देवी धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी के जयकारे से पूजा पंडाल और देवी धाम गूंज उठे। दर्शन-पूजन के लिए देवी धामों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां का आशीर्वाद लिया। शहर से लेकर गांव तक भक्ति और आस्था की बयार बही।
विज्ञापन

शहर के मां बेल्हा देवी धाम में सुबह पांच बजे महाआरती हुई। इसके बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। नवरात्र के दूसरे दिन धार परिसर में महिलाओं ने पूड़ी हलुआ तैयार कर मां को भोग लगाया। इधर, रानीगंज के मां वाराही देवी धाम में भी भक्ति और आस्था का विहंगम दृश्य दिखा। भक्तों ने विधि-विधान से मां फूल-माला आदि अर्पित कर मन्नतें मांगीं।
सड़वा चंद्रिका में स्थित मां चंद्रिका देवी धाम सहित पौराणिक देवी धामों के साथ ही पूजन पंडालों में भी भक्तों ने पूजा की। नगर पंचायत मानिकपुर में स्थित सिद्धपीठ मां ज्वाला देवी धाम में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


रोशनी से जगमग हुए देवी पंडाल
शहर से लेकर गांव तक सजे देवी पंडाल में सुबह-शाम भक्त महाआरती में शामिल हुए। नवरात्र के दूसरे दिन शहर के पूरे नरसिंहभान, चिलबिला, बाबागंज, भगवाचुंगी में सतरंगी रोशनी ने मनमोह लिया। संवाद

पौराणिक स्थल बाबा अवधेश्वरनाथ धाम का मेला शुरू
पौराणिक बाबा अवधेश्वरनाथ धाम में नवरात्र के दूसरे दिन निशान चढ़ाने वाले भक्तों की कतार लगी रही। मेला प्रबंधक कोषाध्यक्ष जुगनू ने बताया कि मेला निरंतर चलेगा। संवाद
....
मंदिरों में दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु
बाबा घुइसरनाथ धाम समेत देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक कर मां दुर्गा की आरती उतारी। परमानंद आश्रम में मां काली, पीतांबरा व विश्वमोहिनी के शृंगार ने मन मोह लिया। विभिन्न मार्गों पर सजे पंडालों में दर्शन-पूजन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें