आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव में दबंगों द्वारा तोड़ी गयी घर खड़ी बाइक। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। दरवाजे पर खड़ी बाइक, टीनशेड, हैंडपंप समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। पीड़ित ने मारपीट, तोड़फोड़ और लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
बाभनपुर गांव के रहने वाले कमलेश वर्मा के मुताबिक, उनके घर के बगल की जमीन को लेकर विवाद है। अदालत से इसका स्थगन आदेश है। शुक्रवार की दोपहर पड़ोस के दर्जनभर से भी अधिक लोग उसके दरवाजे पर चढ़ आए और जमीन पर कब्जा करने की नियत से सीमेंट की छत तोड़ डाली।
विरोध करने पर मां जुगरा देवी, बहन आशा, चाची शांति देवी व उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह घर में छिपकर सबने जान बचाई। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी बाइक तोड़ दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर नकदी व जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने आसपुर देवसरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।