फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान का भतीजा निकला शातिर लुटेरा

Sat, 30 May 2020 11:57 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 रानीगंज के रामदेवपट्टी के प्रधान का भतीजा शातिर लुटेरा निकला। उसके पास से चोरी की बाइक, नौ मोबाइल समेत लूट के अन्य सामान मिले हैं। उसके पांच साथी भागने में कामयाब रहे। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कंधई व रानीगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूट व छिनैती की घटनाओं को देखते हुए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। स्वॉट टीम प्रभारी अजय सिंह व कंधई थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बेलखरनाथ धाम सई नदी पुल के पास से शुक्रवार की रात एक बाइक सवार को दबोच लिया। उसके पास से चोरी की बाइक, नौ मोबाइल, चांदी का आरधा व तमंचा-कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह रानीगंज के रामदेवपट्टी के प्रधान का भतीजा है। वह लूट, छिनैती कर अपना खर्च चलाता है। वह अपने पांच साथियों के साथ घटनाओं को अंजाम देता है। उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मार्च 2020 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रानीगंज के खरहर के पास एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये, काले रंग का पत्थर का शिवलिंग व अरधा, कंधई के गोपालपुर के पास जनवरी में बाइक सवार से मोबाइल व बाइक लूटी थी। इसके अलावा कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


24 फरवरी को सरखेलपुर पुलिया के पास पुलिस को सामने देख पकड़े जाने के भय से फायरिंग करते हुए भाग निकले थे। पल्सर मौके पर ही छूट गई थी। पुलिस ने प्रधान के भतीजे फैसल पुत्र अमानत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस उसके साथी इकरार पुत्र इसरार , असाब पुत्र मुन्ने निवासी रामपुर अधारगंज, नदीम पुत्र नियाज , साजेब पुत्र हकीमुद्दीन निवासी रामपुर अधारगंज व सकलेन पुत्र हकीम अहमद निवासी थाईपुर रानीगंज की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें