फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में भीग रहा गरीबों का निवाला

विज्ञापन
the morsel of the poor got wet in the rain - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
विपणन विभाग की लापरवाही के चलते खरीद केंद्रों पर गेहूं खुले में भीग रहा है। बरसात में भीगने वाला यह गेहूं कोटेदारों के माध्यम से राशनकार्ड धारकों को वितरित किया जाता है। शनिवार की शाम आंधी के साथ बारिश होने पर जब गेहूं भीगने लगा तो कर्मचारियों को ढकने की याद आई। तब तक बरसात में अधिकांश गेहूं भीग गया।
विज्ञापन

जिले के गेहूं खरीद केंद्रों पर भारी अव्यवस्था है। किसानों का गेहूं खरीदा तो जा रहा है, मगर उसे सुरक्षित स्थान पर रखने की जगह नहीं है।
शनिवार की शाम हुई बरसात में अधिकांश क्रय केंद्रों पर गेहूं की बोरियां भीग गर्इं। संडवा चंद्रिका और सांगीपुर खरीद केंद्र पर गोदाम के बाहर पन्नी लगाकर गेहूं रखा गया है। बारिश के साथ आंधी आने के कारण पन्नी उड़ गई। इससे अधिकांश गेहूं की बोरियां भीग गईं। हालांकि किसानों से खरीदा गया गेहूं एफसीआई को देना चाहिए था, मगर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो सका। दरअसल, विपणन विभाग से खरीदा हुआ गेहूं एफसीआई में जाता है और वही गेहूं कोटेदारों के पास भेजकर राशनकार्डधारकों को वितरित किया जाता है। जिला विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने गेहूं भीगने की बात को निराधार बताया है।
संडवा चंद्रिका बीडीओ मुख्यालय से संबद्ध, शमा को मिली जिम्मेदारी
प्रधानों से कमीशन लेने के आरोपों से घिरीं संडवा चंद्रिका की बीडीओ आकांक्षा सिंह को मुख्यालय से संबद्ध करके सदर ब्लाक में तैनात रहीं शमा सिंह को तैनाती दी गई है। बीडीओ पर कार्रवाई प्रधानों की लिखित शिकायत के बाद हुई है। प्रधानों ने उस समय बीडीओ की शिकायत की जब सीडीओ ने विकास कार्य में हुए घपले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

संडवा चंद्रिका विकास खंड के जलालपुर की प्रधान महरानी, कमालुद्दीनपुर की प्रधान कलावती, अंतू देहात के प्रधान विजय सिंह ने लिखित शिकायत करके बीडीओ आकांक्षा सिंह पर कमीशन लेने का आरोप लगाया था। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को डीडीओ कार्यालय से संबद्ध करते हुए सदर ब्लाक में पूर्व में तैनात रहीं शमा सिंह को बीडीओ की जिम्मेदारी सौंपी है। आश्चर्य की बात यह है कि प्रधानों ने उस समय बीडीओ पर कमीशन का आरोप लगाया जब सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने अंतू देहात, कमालुद्दीनपुर, पूरे पांडेय कमोरा, जलालपुर ग्राम पंचायतों में तीन साल में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी और बीडीओ ने वीडीओ राम अवध सरोज, चिरंजीव पटेल और सीमा यादव से अभिलेख तलब कर लिया। हालांकि अभी ग्राम पंचायतों ने अभिलेख नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें