फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल बाइक चलाकर खुद पहुंचा डॉक्टर के पास

विज्ञापन
firing
विज्ञापन
रविवार की देर शाम घर से बाइक लेकर बाजार जा रहे जय कुमार मौर्या (25) को बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने के बाद भी वह बाइक चलाते हुए निजी डॉक्टर के पास पहुंचा। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरा निवासी जय कुमार मौर्या उर्फ भोलू मौर्या रविवार की देर शाम बाइक लेकर ढकवा बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में वह शौच के लिए रुका। तभी वहां बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली जय कुमार के बाएं पैर के घुटने के नीचे लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश वहां से भाग निकले। गोली लगने से घायल युवक बाइक लेकर प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंचा।
सूचना मिलने पर देवसरा पुलिस पहुंचकर छानबीन करने लगी। घायल जय कुमार को परिजन सीएचसी अमरगढ़ ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल भेज दिया गया। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। घायल युवक भी गोली मारने का सही कारण नहीं बता पा रहा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें