फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जेई की मां के गले से सोने की चेन लेकर भागे बदमाश

Sat, 07 Oct 2023 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना के तरदहा विद्युत उपकेंद्र के जेई सोनू कुमार विद्युत उपकेंद्र परिसर में बने आवास में अपनी मां मालती देवी व परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को बाइक सवार दो बदमाश आए और उनकी मां के गले से सोने की चेन का आधा हिस्सा लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि सुबह उनकी मां मालती देवी पट्टी- चिलबिला मुख्य मार्ग स्थित तरदहा गांव में आवास से निकलकर पूजा के फूल लेने गांव में गई थी। फूल लेकर लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें सरेराह रोक लिया और गले की चेन छीनने लगे। मालती ने चेन को हांथ से पकड़ लिया, और जोर-जोर से आवाज लगाने लगी। आस पास के लोग ईंट पत्थर लेकर दौड़े तो आरोपी चेन का आधा हिस्सा लेकर फायर करते हुए बनी तेरह मील बाजार की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंचे सीओ पट्टी दिलीप सिंह व कंधई थाने के एसएसआई जिलेदार पाल ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें