फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानपति को गोली मारकर बदमाशों ने लूटी बाइक

विज्ञापन
पट्टी में बदमाशों की गोली से घायल पूर्व प्रधान पति राजमणि मौर्या। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
चांदा से क्लीनिक बंदकर घर लौट रहे पूर्व प्रधानपति को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश उसकी बाइक, मोबाइल समेत रुपये लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पूर्व प्रधानपति को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन चुनावी रंजिश में हमले की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के औराइन निवासी राजमणि मौर्या (55) पूर्व प्रधानपति है। उसने चांदा के तातोमुरैनी में क्लीनिक खोल रखा है। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह क्लीनिक बंद कर अपने घर आ रहा था। पट्टी-चांदा मार्ग पर भिटार गांव के करीब अपाचे बाइक से तीन बदमाश पीली पुल के पास खड़े थे। करीब पहुंचते ही बदमाशों ने डंडे से प्रहार कर दिया।
जिससे वह बाइक समेत गिर पड़े। बदमाश उनसे मोबाइल, रुपये व बाइक छीनने लगे। जिसका पूर्व प्रधानपति विरोध करते हुए बदमाशों से भिड़ गया। बदमाश फायर करने लगे। एक गोली उसके पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद वह गिर पड़ा और बदमाश बाइक, रुपये व मोबाइल लूटकर चांदा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। गोली लगने से घायल पूर्व प्रधानपति को उपचार के लिए पहले सीएचसी ले जाया गया। बाद में हालत गंभीर देेख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन चुनावी रंजिश में हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। पट्टी कोतवाल ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें