फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 माह बाद भी नहीं हो सका चोरी का खुलासा

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के कांपा के रहने वाले किराना दुकानदार रामखेलावन वर्मा के घर शनिवार की रात पहुंचे बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दुकान खुलवाई और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। भयभीत दुकानदार ने पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी। इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन

कांपा मोड़ पर रामखेलावन ने किराने व चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी है। वह रात में भी दुकान पर ही रहता है। उसका आरोप है कि शनिवार की रात दो बाइक से चार लोग पहुंचे। वे खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहने लगे कि उसकी दुकान में गांजा रखा हुआ है। जिसे वह चोरी छिपे बेचता है। दुकान की तलाशी लेनी है। उनकी बात सुन रामखेलावन ने दुकान का ताला खेल दिया।
बदमाश दुकान के भीतर घुसकर लूटपाट करने लगे। यह देख दुकानदार ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर तमंचे के बट से हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। घटना से परिवार के लोग सहम गए हैं। अंतू पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें