फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी अहमद की शादी, चार माह का है बेटा

विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के रायपुर रोड पर बदमाशों की गोली से सर्राफा व्यापारी की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी में सराफ की हत्या के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़ा भाई मुस्तकीम गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती है। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

अहमद की अभी दो साल पहले ही शहनाज बानो के साथ शादी हुई थी। दोनों भाइयों का परिवार एक साथ रहता था। दोनों सराफा का व्यापार भी साथ मिलकर करते थे। अहमद मेहनत के साथ अपना व्यापार बढ़ाने में लगा था।
चार महीने पहले ही उसे बेटा हुआ था। घर में खुशियां आई थीं। इसके बाद से वह बेहद खुश था। हर दिन वह अपने बड़े भाई मुस्तकीम के साथ दुकान पर जाता था और शाम को दोनों साथ ही घर लौटते थे। शनिवार को अचानक हुई उसकी हत्या के बाद परिवार के लोगों में चीखपुकार मची हुई है।
विज्ञापन

मंकी कैप और काली कोट पहनकर आए थे बदमाश
पट्टी कस्बे में सराफ की हत्या और जेवरात लूटने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वह मंकी कैप और काली कोट पहनकर आए थे। बाइक भी काले रंग की थी। पुलिस सीसीटीवी के सहारे बदमाशों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
घटना के समय कटी थी बिजली
पट्टी कस्बे में जिस समय नकाबपोश बदमाशों ने सराफ की हत्या और लूट की, उस वक्त कस्बे में बिजली नहीं थी। चारों ओर अंधेरा था। इसके चलते बदमाशों को वारदात को अंजाम देने में और आसानी हो गई।
एसटीएफ और एसओजी पहुंची, फोरेंसिक टीम ने की जांच
पट्टी में हुई घटना के बाद एसटीएफ और एसओजी की टीम भी पहुंच गई। सीसीटीवी खंगालने के साथ ही बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाती रहीं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
घटनास्थल पर बिखरा हुआ था खून
बदमाशों ने सराफ अहमद को कनपटी से सटाकर गोली मारी थी। मौके पर चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। उसके चेहरे पर भी छर्रे के निशान थे। देर रात आईजी केपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और अफसरों से बातकर घटना के खुलासे के निर्देश दिया।
जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, बंद कर दिया इमरजेंसी का गेट
गोली लगने के बाद अहमद को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसके साथ बड़ी संख्या में व्यापारी भी आ गए। जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ते देख पुलिसकर्मियों ने इमरजेंसी का गेट बंद कर दिया। इसके बाद भी लोग धक्का देकर गेट खोलने के बाद अंदर घुस गए।

पट्टी के रायपुर रोड पर बदमाशों की गोली से मृत सर्राफा व्यापारी के बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें