फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बैंक के भीतर से बदमाश ने उड़ाए 40 हजार

Tue, 30 May 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पंजाब नेशनल बैंक के भीतर से बदमाश ने रुपये जमा करने आए ग्राहक के 40 हजार रुपये उड़ा दिए। रकम जाने के बाद ग्राहक के पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी कलीम सोमवार को शहर के पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करने गए थे।
बैंक में पहले से मौजूद बदमाश लोगों को रुपये जमा करने व निकालने के लिए फार्म दे रहा था। उसने कलीम को फार्म पकड़ा दिया। बैंक में 40 हजार रुपये जमा करने के लिए फार्म भरने के बाद कलीम कैश काउंटर की ओर बढ़े।
तभी बदमाश ने रुपये जमा करने के लिए मांग लिए। कलीम ने उसे बैंककर्मी समझकर रुपये उसे पकड़ा दिए। इस बीच वह झांसा देकर रुपये समेत भाग निकला। बाद में जमा पर्ची के लिए कलीम उसे खोजने लगे, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक से संपर्क करने पर वह ऐसे कर्मचारी से अनभिज्ञता जताने लगे। सूचना पर पहुंची भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी रुपये उड़ाने वाले बदमाश की कैमरे में करतूत देखने के बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी। चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह ने कहा कि बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें