फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली : दीपों की आभा से हर घर-आंगन उजियारा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश पर्व दिवाली बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई गई। दीपों और आकर्षक झालरों से शहर और गांव रोशन हो उठे। दीयों की आभा से हर घर-आंगन में उजियारा फैला रहा। लोगों ने मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा की। बड़ों के साथ बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

दीपावली पर लोगों ने पंचमेवा, फल, मोतीचूर के लड्डू अर्पित कर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीष मांगा। पूजन के बाद लाई, लावा, चूरा, गट्टे और मिठाइयों का प्रसाद बांटा गया।
शाम को घर, आंगन, खेत-खलिहानों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर देवी लक्ष्मी का आह्वान किया गया। घरों के द्वार, आंगन में रंगोली सजाई गई। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजीं इमारतें दुल्हन की तरह नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

प्राकृतिक के साथ कृत्रिम फूलों से भी आकर्षक साज-सज्जा की गई। बृहस्पतिवार की शाम पंजाबी मार्केट, विवेक नगर, बलीपुर, अजीत नगर समेत अन्य मोहल्लों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फूलों व बिजली की झालरों से सजाया गया था।
परंपरागत परिधान में दिवाली की खुशियां बांटी
दिवाली पर अधिकतर लोगों ने नए कपड़े पहनकर पूजन अर्चन किया। इससे मॉल और कपड़े की दुकानों पर खरीदारी की होड़ लगी रही। परंपरागत परिधान और डिजाइनर कपड़ों को पहनकर लोगों ने दिवाली की खुशियां बांटी।
सोशल मीडिया पर चला बधाई संदेश का दौर
लोगों ने एक दूसरे को त्योहार की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सुबह से देररात तक दिवाली की बधाई के लिए सोशल मीडिया पर फोटो के संग बधाई संदेश छाए रहे। दूर रहने वालों ने वीडियो काॅल कर एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें