शहर के गायघाट रोड पर रविवार को अटेवा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने टीईटी की अनिवार्यता को शिक्षकों का विरोधी बताया। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष करुणेश सिंह और संचालन मंडल महामंत्री डाॅ. विनोद त्रिपाठी ने किया।
विजय बंधु ने बताया कि टीईटी संकट के लिए केंद्रीय शिक्षा विभाग को पहले वाले कानून में संशोधन करना चाहिए। अति विशिष्ट अध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि स्नातक मतदाता जागरूकता अभियान और ओपीएस बहाली दोनों अहम मसले हैं। पंचायती राज उत्तर प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमें ओपीएस बहाली के आंदोलन को और मजबूती प्रदान करनी होगी। निजीकरण जैसी समस्याओं से हम लड़ ही रहे थे। न्यायालय के 2011 के पहले के शिक्षकों की टीईटी अनिवार्यता के आदेश पर हजारों साथियों की नौकरी पर संकट आ गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष सीपी राव, महामंत्री विनय सिंह, उपाध्यक्ष अयोध्या यादव, सुरेंद्र विमल, कोषाध्यक्ष सुरजीत कुमार मौजूद रहे।