महुली मंडी में अब सुबह छह से 10 बजे तक व्यापारियों की भीड़ दिखने को नहीं मिलेगी। मंडी खुलने का नया रोस्टर जारी कर दिया गया है। एसडीएम सदर ने व्यापारियों के साथ बैठक कर रविवार को रात 2 बजे से भोर में साढे पंाच बजे तक मंडी खोलने का नया रोस्टर जारी किया है।
कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने को प्रशासन सख्त है। लॉकडाउन के नियमों को लेकर पुलिस भी सख्ती दिखा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए इस पर अंकुश लगाया जा सके। मगर महुली मंडी में भीड़ अधिक होने से नियमों का पालन नहीं हो पा रहा था। दरअसल, महुली मंडी सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक खुली रहती थी। इस दौरान व्यापारियों के साथ ही आम ग्राहकों की भीड़ उमड़ती थी। इसे देखते हुए एसडीएम सदर ने व्यापारियों के साथ बैठक कर मंडी खुलने का नया रोस्टर जारी करने का निर्णय लिया। अब सोमवार से मंडी रात दो बजे से सुबह साढे़ पांच बजे तक खुलेगी।