फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बवाल बनी जमीन का सुरक्षा के बीच हुआ बैनामा

विज्ञापन
पट्टी रजिस्ट्री कार्यालय में रही लोगों की भीड़। सोशल मीडिया
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय पर 21 जुलाई को जमीन के बैनामे को लेकर हुए बवाल के शांत होते ही शनिवार को भूस्वामी ने खरीदार को बैनामा कर दिया। तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मी भी बैनामे के दौरान मौजूद रहे। बवाल व गोली मारने के मामले में अब तक ब्लॉक प्रमुख समेत आठ आरोपी जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन

पट्टी तहसील के अकारीपुर निवासी बृजेश तिवारी ने औराइन निवासी जगन्नाथ विश्वकर्मा से डेढ़ बिस्वा जमीन का सौदा तय किया था। 21 जुलाई को बैनामा कराने के दौरान बवाल हो गया। औराइन के ही सगे भाई विपिन पांडेय व शिवम ने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर बैनामा करने से रोक दिया। जिसे लेकर विवाद के दौरान मारपीट हो गई।
मौके पर पहुंचे बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने बृजेश के रिश्तेदार सुल्तानपुर निवासी सगे भाई अरुण मिश्रा व आदित्य को गोली मार दी थी। इसके बाद दरोगा बैंकुंठनाथ की तहरीर पर पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख समेत छह नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। ब्लॉक प्रमुख समेत छह आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब तक मामले में आठ लोग जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि दो आरोपी फरार हैं। वहीं, मामला ठंड होने के बाद शनिवार को सुरक्षा के बीच जगन्नाथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा और जमीन का बैनामा बृजेश तिवारी के नाम किया।

पट्टी रजिस्ट्री कार्यालय में रही लोगों की भीड़। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें