फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जनसेवा केंद्र संचालक से लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र संचालक से लैपटाॅप और दस हजार रुपये की लूटपाट करने वाले बदमाशों की शनिवार की रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। भाग रहे दूसरे बदमाश की घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दोनों के पास से तमंचा कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

महेशगंज क्षेत्र के जैतापुर झींगुर के पास 30 जून की रात बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक से लूटपाट की थी। घटना में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। शुक्रवार की रात घटना में शामिल दो बदमाशों की पूरे किसुनी नहर पुलिया के पास से भागने की खबर पर स्वाॅट टीम प्रभारी अमित चौरसिया और महेशगंज एसओ मुकेश सिंह उन्हें पकड़ने के लिए पहुंचे। पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागे।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी अंतरजनपदीय बदमाश उमेश पाल के पैर में गोली लगी। जबकि भाग रहे उसके साथी प्रयागराज के होलागढ़ घरवन का पुरवा निवासी नीरज कुमार कुमार पटेल को घेराबंदी के बाद पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोनों के पास से तमंचा कारतूस व बाइक बरामद हुई। गोली लगने से घायल बदमाश उमेश को कुंडा सीएचसी ले जाया गया। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि उमेश पाल के खिलाफ प्रयागराज समेत अन्य जनपदों में मुकदमा दर्ज है। दोनों को शनिवार को न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें