फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: समाधान दिवस में उठा धर्म परिवर्तन का मुद्दा, सीडीओ ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। डीएम की अनुपस्थिति में समाधान दिवस की सुनवाई करने रानीगंज तहसील पहुंची सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा के सामने धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया। पीड़ित ने धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक दबाव बनाए जाने की शिकायत की। सीडीओ ने एसडीएम को जांच कर मामला निस्तारण करने का निर्देश दिया।
सोमवार को डीएम की गैरमौजूदगी में सुबह करीब 10.30 बजे सीडीओ ने तहसील सभागार में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। फतनपुर के नौडेरा निवासी जीतलाल मौर्य ने धर्म परिवर्तन कराए जाने का मानसिक दबाव बनाने की शिकायत की। जीतलाल ने बताया कि उनके चाचा और भतीजे ने बौद्ध धर्म अपना लिया है। उन पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने मामले का निस्तारण करने का आदेश एसडीएम दीपक वर्मा को दिया।
विज्ञापन

लालगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार गरिमा वर्मा ने राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई न देख फटकार लगाई। वहीं, सीओ रामसूरत सोनकर ने शिकायतों का निस्तारण कराए जाने के लिए थाना प्रभारियों को तलब किया।
विज्ञापन

एसडीएम शैलेंद्र वर्मा ने शिकायतों का समय से निस्तारण करने का आदेश मातहतों को दिया। कुंडा तहसील में सीआरओ अजय तिवारी ने समस्याओं को सुना। हालांकि वह एक बजे समाधान दिवस से चलते बने। 55 बार अधिकारियों के पास फरियाद कर चुके बाघराय के छतार निवासी चंद्रपाल यादव ने सीआरओ से आवागमन मार्ग पर कब्जा हटाने की शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें