फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जमीन के विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर, 10 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें ईंट-पत्थर व लाठी डंडे भी चले। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के सिया पुरानी बाजार में अमरनाथ पाल व प्रभुदयाल यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को प्रभुदयाल उसी जमीन पर निर्माण करने लगे। जिसका अमरनाथ ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से प्रदीप यादव (24), सुभाष चंद्र (33), प्रभु दयाल (58), मुस्कान यादव (26), चांदनी यादव (21), रेखा यादव (14) हो गईं। जबकि दूसरे पक्ष से अमरनाथ पाल (54), सपना (22), ज्योति (17) व रोशनी (16) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घायलों को सीएचसी बाघराय पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अमरनाथ व सुभाष को एसआरएन प्रयागराज व प्रभु दयाल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें