ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक, कार्ययोजनाओं को दी गई मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। स्थानीय विकास खंड के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख इंजी. अमित प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रामीण विकास के लिए 15वें वित्त व राज्य वित्त योजना की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई।
बीडीओ इंदु प्रकाश श्रीवास्तव ने सदन को बताया कि पिछली कार्ययोजना के तहत 68 कार्य संपादित कराए जा चुके हैं। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक में आगामी कार्यों को लेकर चर्चा हुई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मनरेगा समेत स्वास्थ्य, पेयजल, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग समेत ब्लॉक की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
बैठक में पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश वर्मा, विमलेश सिंह, प्रमोद सरोज, राजेंद्र यादव, मुकेश यादव आदि ने राशन कार्ड, आवास व पेयजल का मुद्दा उठाया। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों से योजनाओं का संचालन ठीक ढंग से करने की बात कही। इस मौके पर चंद्रमौलि सिंह, अनिल प्रजापति, विमलेश सिंह, राजू यादव, बृजेश सिंह, अशोक सिंह, राम सिंह, वीरेंद्र वर्मा, दिनेश सिंह, रिंकू सिंह, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।