फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिन के साथ रात में भी बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
एमडीपीजी कॉलेज के समीप धूप से बचने का प्रयास करते परीक्षा देने आए छात्र। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन के साथ रात में गर्मी का असर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को तेज हवाएं चलने का अंदेशा जताया है।
जिले में पांच मई को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था। बीते एक सप्ताह में तापमान 6.8 डिग्री बढ़ गया है।
मंगलवार को सड़कों पर निकले लोग गर्मी के कारण पसीने से तरबतर नजर आए। जिला प्रशासन तेज गर्मी व लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। दोपहर के समय लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होने का अंदेशा है। लू चलने की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें